धमतरी में अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 200 से ज्यादा कट्टे जब्त

धमतरी में धान घोटाले पर प्रशासन का प्रहार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर कई अनियमितताओं का खुलासा किया।

दो किसानों से 76 कट्टे जब्त

जांच के दौरान पालेश्वर साहू (ग्राम कंडेल) और डोमार साहू (ग्राम पिपरछेड़ी) के पास 38-38 कट्टे अवैध रूप से संग्रहित धान पाए गए। दोनों के खिलाफ मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

व्यापारी के गोदाम में 51 क्विंटल धान मिला

इसी दिन सिद्धार्थ एग्रो प्रोडक्ट (दिलीप बाफना), सेन्हाभाठा-मेघा के परिसर से 128 कट्टे धान (51.20 क्विंटल) का अवैध भंडारण पकड़ा गया। इस मामले में भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

किसानों के हित सर्वोपरि – कलेक्टर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जिले में धान खरीदी पूरी तरह सुचारू है और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने कहा—

“अवैध भंडारण, दलाली और कालाबाज़ारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

किसानों से विशेष अपील

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से ही धान की बिक्री करें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

निगरानी लगातार जारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी की प्रक्रिया को निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाए रखने के लिए नियमित जांच और छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories