धनबाद में चौधरी स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

धनबाद में मिठाई की दुकान में भीषण आग

Dhanbad के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में स्थित चौधरी स्वीट्स की दुकान में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। केंद्रीय गुरुद्वारा के सामने स्थित इस दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा

दुकान संचालक बबलू के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया और करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गैस सिलेंडर लीक होने की भी आशंका

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में तेल गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी हो सकती है। लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान के बाहर अवैध रूप से बड़े चूल्हे लगाए जाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ऊपर रह रहे थे बुजुर्ग दंपति

स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के ऊपर एक बुजुर्ग दंपति रहते हैं। लोगों का कहना है कि यदि आग और फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

जांच में जुटा प्रशासन

फिलहाल फायर ब्रिगेड और प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में अवैध चूल्हों और सुरक्षा मानकों की जांच करने की मांग की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories