Mon, Mar 2, 2026
17 C
Gurgaon

धनबाद: प्रिंस खान का शूटर गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

धनबाद, 30 सितंबर। पुलिस की सतर्कता से सोमवार की देर रात शहर में बड़ी वारदात टल गई। सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का शूटर बलियापुर मार्ग से धनबाद आ रहा है और किसी व्यापारी पर फायरिंग कर सकता है।

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम ने दामोदरपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। रात करीब 9 बजे पुलिस ने रबीउल इस्लाम उर्फ मोटा को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी सरायकेला-खरसावां के राजाबांध का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 38 बोर की छह गोलियां, पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि रबीउल ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान और गोपी खान के लिए काम करता है। आरोपी अक्टूबर 2024 में शहाबुद्दीन सिद्धीकी हत्याकांड में भी मोटरसाइकिल चालक की भूमिका निभा चुका है। इसके अलावा वह चक्रधरपुर और ओडिशा के बड़वील इलाके में हुई हत्याओं और रंगदारी मामलों में वांछित था।

रबीउल ने पुलिस को बताया कि उसे ऋतिक खान ने मोटरसाइकिल और पिस्टल उपलब्ध कराई थी, ताकि वह धनबाद के एक व्यापारी की हत्या कर सके।

पुलिस की समय पर कार्रवाई से बड़ी घटना होने से पहले ही टल गई। इस मामले में प्रिंस खान, गोपी खान, ऋतिक खान और रबीउल इस्लाम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने इस अभियान में सहयोग प्रदान किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories