धरती आबा संग्रहालय और पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ का लोकार्पण आज

0
217

धरती आबा संग्रहालय और पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ का लोकार्पण आज

रांची, 28 नवंबर (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर रांची एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा। गुरुवार 29 नवंबर को बरियातू स्थित आरोग्य भवन में धरती आबा संग्रहालय का उद्घाटन और पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ का लोकार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव शामिल होंगे। जबकि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के अध्यक्ष और पद्मभूषण राम बहादुर राय करेंगे।

इस अवसर पर विकास भारती विशुनपुर के सचिव और पद्मश्री अशोक भगत भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, रांची और विकास भारती विशुनपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

जनजातीय अस्मिता और इतिहास को समर्पित आयोजन

धरती आबा संग्रहालय जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति और बिरसा मुंडा के जीवन-संघर्ष को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संग्रहालय में बिरसा मुंडा के आंदोलन, उनके संघर्ष, उनके योगदान और जनजातीय विरासत को विस्तृत रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

साथ ही लोकार्पित की जाने वाली पुस्तक ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ युवा पीढ़ी को बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन और उनके वीरतापूर्ण संघर्ष से परिचित कराने का उद्देश्य रखती है।

सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी भाव से ओत-प्रोत कार्यक्रम

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और उनके क्रांतिकारी नेतृत्व को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन स्थल पर जनजातीय कला, सांस्कृतिक प्रदर्शनी और इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलू भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here