Tue, Feb 10, 2026
19 C
Gurgaon

हैदराबाद से मिली हार के बाद धोनी ने कहा-हम 15-20 रन पीछे रह गए

चेन्नई, 26 अप्रैल (हि.स.)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2025 में एक और करारी हार झेलनी पड़ी। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों 5 विकेट से हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने माना कि उनकी टीम कम से कम 15-20 रन पीछे रह गई।

इस हार के साथ सीएसके ने अपने 9 में से 7 मैच गंवा दिए हैं और अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है।

धोनी ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमने लगातार विकेट गंवाए। पहली पारी में विकेट थोड़ा बेहतर था और 154 रन न्यायोचित स्कोर नहीं था। आठवें-नौवें ओवर के बाद पिच थोड़ा धीमा जरूर हुआ, लेकिन ऐसा कुछ असामान्य नहीं था। रनिंग बेहतर होती तो हम कुछ और रन जोड़ सकते थे।”

उन्होंने यह भी कहा कि गेंदबाज़ों ने कोशिश की, खासकर स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन स्कोर छोटा था।

धोनी ने टीम की एक बड़ी कमजोरी की ओर इशारा किया, उन्होंने कहा, “हम मिडल ओवर्स में स्पिन के खिलाफ रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। हमें या तो चतुराई से रन निकालने होंगे या बड़े शॉट लगाने होंगे। वहीं हम चूक रहे हैं। ये ओवर्स बेहद अहम होते हैं जहां 5-10 रन ज़्यादा बन सकते हैं।”

जहां एक ओर टीम का मिडल ऑर्डर लड़खड़ाता रहा, वहीं 21 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस ने पहली बार मौका मिलने पर प्रभावित किया। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 42 रन बनाए और चार छक्के उड़ाए। धोनी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाज़ी की। हमें मिडल ऑर्डर में इसी तरह की पारी की जरूरत थी।”

ये पहली बार था जब एसआरएच ने चेपॉक में सीएसके को हराया। इस सीज़न में सीएसके ने अपने पांच में से चार होम मैच गंवाए हैं। अब अगला मुकाबला 30 अप्रैल को चेपॉक में ही पंजाब किंग्स के खिलाफ है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories