Sun, Mar 15, 2026
27 C
Gurgaon

यमुनानगर: पुलिस कर्मी के दिव्यांग भाई की तेजधार हथियार से हत्या

यमुनानगर, 21 मार्च (हि.स.)। जगाधरी-पोंटा मार्ग पर स्थित मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिव्यांग व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की गर्दन और चेहरे पर तेजधार हथियार से चोट के निशान मिले। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुड़ गई। मृतक की पहचान भारत भूषण (46 ) निवासी मुंडा खेड़ा यमुनानगर के रूप में हुई। मृतक का भाई डॉयल 112 का पुलिस कर्मी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई।

शुक्रवार को मृतक के छोटे भाई कर्मवीर ने बताया कि गुरुवार शाम को छह बजे के करीब उसका भाई घर से निकला था और जब देर रात करीब 12 बजे तक नहीं आया तो इसके मोबाइल पर फोन किया तो कोई जवाब नही मिला।

आज सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर इसके फोन की जगह का पता चला। भारतभूषण अविवाहित था और पेड़ों की टहनियों (कचरा पुट्टी) की सप्लाई का काम करता था। परिजन ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई।

सदर थाना जगाधरी के पुलिस जांच अधिकारी हरिराम ने बताया कि आज सुबह नौ बजे के करीब घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। मृतक की पहचान भारतभूषण (46) निवासी मुंडा खेड़ा के रूप में हुई है जो दिव्यांग है।

इसकी गर्दन और चेहरे पर तेजधार हथियार से चोट के निशान मिले है। मौके पर कार में शराब की बोतल, अन्य सामान और मोबाइल भी मिला है। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories