Tue, Mar 24, 2026
21 C
Gurgaon

हाईटेंशन लाइन के टूटे तार से बाइक समेत 3 युवक जिंदा जलने के मामले में डिस्कॉम के जेईएन-लाइनमेन सस्पेंड

अजमेर, 24 मार्च (हि.स.)। नागौर में हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से बाइक समेत तीन युवक जिंदा जलने के मामले में डिस्कॉम प्रशासन ने जेईएन पवन कुमार व लाइनमैन रामदेव इनाणिया को सस्पेंड कर दिया है। दोनों का मुख्यालय नागौर कर दिया गया है।

डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर व डायरेक्टर टेक्नीकल मुकेश चन्द बाल्दी ने बताया कि मृतकों को नियमानुसार पांच-पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा।मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही जेईएन व लाइनमैन को निलम्बित कर दिया है।

हादसा खींवसर के भावंडा इलाके के मुंदियाड़ गांव में रविवार दोपहर 12 बजे हुआ था। इसमें मुंदियाड़ निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी और जेठाराम देवासी बाइक से नजदीकी गांव कड़लू जा रहे थे। मुंदियाड़ से निकलने के बाद कुछ दूरी पर रास्ते में 11 केवी बिजली का तार टूटा पड़ा था। जैसे ही बाइक टूटे तार के ऊपर से गुजरी, करंट दौड़ गया। बाइक में आग लग गई और तीनों युवक उसकी चपेट में आ गए।

मौके पर लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। तब तक तीनों युवक और बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया। लोगाें ने तीनों के शव घटनास्थल पर ही रखकर विरोध जताया। रात में प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने के बाद सहमति बनी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories