Wed, Mar 4, 2026
21 C
Gurgaon

काठमांडू प्रशासन ने राजशाही के पक्ष में सभा करने पर रोक लगाई

काठमांडू, 07 अप्रैल (हि.स.)। काठमांडू जिला प्रशासन ने राजशाही के पक्ष में सभा करने देने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के तरफ से मंगलवार को भृकुटी मंडप में सभा का आयोजन किया गया है। इसके लिए पार्टी ने देशभर से अपने समर्थकों को काठमांडू आने को कहा है, लेकिन सभा से एक दिन पहले सोमवार को काठमांडू जिला प्रशासन ने एक पत्र लिख कर काठमांडू मुख्य शहर में सुरक्षा कारणों से इजाजत नहीं देने की जानकारी दी गई है।

जिला प्रशासन की तरफ से सहायक जिलाधिकारी ने ई-मेल भेज कर सभा पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। राप्रपा के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने बताया कि सभा पर अचानक प्रतिबंध लगाने के बाद उनकी पार्टी के नेता जिला प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि काठमांडू में प्रस्तावित सभास्थल को शहर से बाहर करने के लिए भी बातचीत चल रही है।

राजेन्द्र लिंगदेन ने बताया कि भृकुटी मंडप के स्थान पर बल्खू मैदान में करने का प्रस्ताव किया गया है, हालांकि उसकी अभी तक इजाजत नहीं मिल पाई है। राप्रपा पार्टी की आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें अन्य स्थान पर सभा किए जाने को लेकर चर्चा की जाएगी। राजेन्द्र लिंगदेन ने कहा कि हम भी नहीं चाहते कि किसी प्रकार की दुर्घटना हो, इसलिए अन्य स्थान पर भी सभा करने के लिए तैयार हैं।

काठमांडू के सहायक जिलाधिकारी भण्डारी ने कहा कि कल जिस जगह पर राजशाही के पक्ष में सभा करने का प्रस्ताव दिया गया था, उसी जगह पर राजशाही विरोधी दलों की तरफ से प्रदर्शन की घोषणा की गई है। इस समय शिक्षकों का आंदोलन भी उसी क्षेत्र के आसपास चल रहा है, इसलिए सुरक्षा कारणों से राजशाही पक्षधरों की सभा पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories