Tue, Mar 10, 2026
25 C
Gurgaon

झज्जर : पंद्रह जून तक करवानी होंगी जिला तैराकी प्रतियोगिताएं

झज्जर, 27 मई (हि.स.)। हरियाणा तैराकी संघ ने 42वीं सब जूनियर, 52वीं जूनियर और 60वीं सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके लिए सभी जिला संघो को 15 जून तक जिला तैराकी प्रतियोगिता पूरी करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एचएसए ने इसके लिए जिला इकाइयों को पत्र भेज दिया है। पत्र में यह भी निर्देशित किया है कि जिन तैराकों का पंजीकरण हरियाणा तैराकी संघ के पास है वही तैराक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 2025-26 के लिए निर्धारित मान्य पंजीकरण दिखाना होगा। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने मंगलवार को बताया कि सब जूनियर ग्रुप में इस बार ग्रुप-6 को भी जोड़ा जा रहा है। ग्रुप-6 में छह साल और उससे कम उम्र के तैराक भाग ले सकते हैं। सब जूनियर को ग्रुप-3, ग्रुप-4, ग्रुप-5 और ग्रुप-6 में विभाजित किया गया है। वंही जूनियर श्रेणी को ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में विभाजित किया गया है। ग्रुप-1 में 15 से 17 साल और ग्रुप-2 में 13 से 14 साल के तैराक भाग ले सकेंगे। 12 साल और उससे कम उम्र वाले तैराक सब जूनियर के अलग अलग ग्रुप में भाग ले सकते हैं।अनिल खत्री ने बताया कि सभी जिला तैराकी प्रतियोगिताओं में एचएसए की तरफ से पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि झज्जर जिला तैराकी प्रतियोगिता एक जून को बहादुरगढ के बएचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल में होगी। इसके लिए तैराकों को जिला एसोसिएशन की तरफ से अपनी एचएसए आईडी का समय रहते नवीकरण करवाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि एक तैराक 5 इवेंट में भाग ले सकता है। जिला प्रतियोगिताओं से चयनित तैराक राज्य प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories