दितवाह तूफान के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

0
265

रायपुर, 2 दिसंबर (हि.स.)।
दितवाह तूफान के कमजोर होने के बाद भी उसके अवशेषों का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई दे रहा है। तूफान अब अवदाब में बदल गया है, जिससे दक्षिणी जिलों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिले हैं।

दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कंचिभोटला ने बताया कि अवदाब की सक्रियता के कारण बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जैसे जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। यह बारिश प्रदेश में ठंड को और बढ़ाएगी।
पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज भी की गई है।

तापमान में 1–3 डिग्री की गिरावट संभव

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।
अंबिकापुर में रविवार रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है।

सरगुजा संभाग में शीतलहर अलर्ट

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बालrकोट, कोरिया और सूरजपुर जिलों में शीतलहर की संभावना जताई गई है। यहां तापमान लगातार गिर रहा है और शाम से ही ठंड तेज महसूस की जा रही है।

रायपुर में बादल और ठंडी हवा

राजधानी रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है।
तापमान

  • न्यूनतम: 17°C
  • अधिकतम: 28°C
    के आसपास रहने का अनुमान है।

तूफान दितवाह का लोकेशन अपडेट

मौसम विभाग ने बताया कि अवदाब का केंद्र वर्तमान में पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है, जो चेन्नई तट से लगभग 30 किमी दूर स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here