Thu, Mar 5, 2026
22 C
Gurgaon

मंडलीय पुरुष चिकित्सालय के बाहर दलालों में मारपीट

झांसी, 23 मई (हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मंडलीय पुरुष चिकित्सालय में नेत्र विभाग से मरीजों को ग्राहक बनाने पहुंचे दो दलाल आपस में भिड़ गए। पहले से मौजूद दलाल का बाद में पहुंचे दलाल ने विरोध किया। इसी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पहले वाले दलाल ने दूसरे दलाल को जमीन पर पटक कर मारा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई।

झांसी के मंडलीय पुरुष चिकित्सालय के बाहर गुलाम गौस खां चौक (मिर्नवा) पर दवा, ऑप्टिकल और पैथलॉजी लैब है। यहां से दलाल जिला अस्पताल में अपने ग्राहक तलाशने के लिए चक्कर लगाते रहते हैं। शुक्रवार को भी नेत्र विभाग की ओपीडी में एक दलाल दवाई और चश्मों के ग्राहकों को आपने साथ ले जाने की फिराक में मंडरा रहा था। इसी दौरान दूसरा दलाल भी वहां पहुंच गया। दोनों में ग्राहक को पकड़कर अपनी दुकान पर ले जाने को लेकर बहस हो गई। पहले से मौजूद दलाल ने बाद में आए दलाल पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। बाद में आए दलाल का आरोप है कि पहले से मौजूद दलाल के साथ डॉक्टर ने भी उसे मारा। इसके बाद उसे घसीटते हुए ओपीडी डिपार्टमेंट से बाहर लाकर पटक दिया गया। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन पहले वाला दलाल दूसरे दलाल को ओपीडी बिल्डिंग के बाहर पीटता रहा। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। यहां दोनों दलालों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है।

इस संबंध में अस्पताल के मंडलीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि अस्पताल में दलालों के प्रवेश वर्जित होने के बाद भी वह अस्पताल में कैसे आए, इसकी जांच की जा रही है। दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories