Wed, Mar 4, 2026
19 C
Gurgaon

सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन डीएम ने रोके

जौनपुर,20 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर दैनिक विद्युत आपूर्ति, भवन निर्माण, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आदि की विस्तृत समीक्षा किया। बैठक में जिलाधिकारी ने ऐसे विभाग जिनके द्वारा डी या ई रैंकिंग प्राप्त की गई थी, उनके प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की इसके साथ ही जल जीवन मिशन ग्रामीण अंतर्गत विगत 45 दिनों में एफएसएसटी, टैप कनेक्शन का कोई भी कार्य न कराए जाने पर अधीक्षण अभियंता के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारीगण, एई जेई सहित समस्त स्टाफ के वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर नियमित फीडिंग कराएं। फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। आईजीआरएस में खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का ससमय निस्तारण हो, संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण कुमार यादव, परियोजना निदेशक के के पांडे, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्य शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories