Sun, Mar 1, 2026
17 C
Gurgaon

द्रमुक सांसद स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहने पहुंचे लोकसभा, कार्यवाही दो बार स्थगित

नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। लोकसभा में गुरुवार को परिसीमन के मुद्दे पर द्रमुक सांसद स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहने पहुंचे। इसके चलते कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद थोड़े समय में ही स्थगित कर दी गई। वहीं 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी द्रमुक सांसदों के शोर-शराबे के बीच कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने द्रमुक सदस्यों के स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहनने पर नाराजगी जताई। बिरला ने कहा कि सदन नियम प्रक्रिया और मर्यादा से चलेगा और इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। सांसदों को नियम 349 पढ़ना चाहिए। सदन में नियमों का पालन सुनिश्चित कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। वहीं 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी द्रमुक सांसद टी-शर्ट पहने आए और शोर-शराबा किया। इसके बाद कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

द्रमुक सदस्यों ने इस मुद्दे पर सदन के बाहर भी प्रदर्शन किया। उन्होंने स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहने प्रदर्शन किया। इसमें फेयर डिलिमिटेशन की बात लिखी थी। मुद्दा परिसीमन से जुड़ा है और द्रमुक का कहना है कि परिसीमन के बाद दक्षिण राज्यों में सीटों की संख्या कम हो जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories