Thu, Feb 5, 2026
20 C
Gurgaon

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

पलामू, 21 मई (हि.स.)। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क के चौहान मोड़ के समीप मंगलवार देर शाम दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरा हरिजनवां टोला गांव निवासी रघुवर राम का पुत्र गोल्डन राम (19) के रूप में की गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गोल्डन छतरपुर की ओर से जपला की ओर आ रहा था। इसी क्रम में जपला की ओर से जा रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर के बाद दूसरी बाइक सवार घायल अवस्था में अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।

घटना की खबर सुनकर अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आया। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के बारे में जानकारी लेने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories