Tue, Feb 17, 2026
28 C
Gurgaon

डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री मोदी से व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर चर्चा

वाशिंगटन, 28 जनवरी (हि.स.)। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत को स्थानीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता दी है। द हिल समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की। दोनों देशों के बीच संबंधों और मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर चर्चा हुई।

व्हाइट हाउस ने कॉल के रीडआउट का ब्यौरा जारी किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, कॉल के दौरान ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को संतुलित करने के प्रयास में अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरणों की मात्रा बढ़ानी चाहिए। व्हाइट हाउस ने यह भी कहा, “नेताओं ने हमारे देशों के बीच दोस्ती और रणनीतिक संबंधों की ताकत को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर चर्चा की।” दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा पर भी चर्चा और क्वाड गठबंधन के महत्व के बारे में बात की। क्वाड में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं । बाइडेन प्रशासन के दौरान भी गठबंधन पर जोर दिया गया था।

द हिल समाचार पत्र के अनुसार, ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान मोदी के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित किए। उन्होंने 2019 में ह्यूस्टन में मोदी के साथ एक विशाल रैली में हिस्सा लिया। फरवरी 2020 में ट्रंप ने भारत का दौरा किया। हजारों लोगों ने ट्रंप का अहमदाबाद में अभिवादन किया। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने फ्लोरिडा से ज्वाइंट बेस एंड्रयूज लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा कि आज सुबह (सोमवार) उनकी मोदी से लंबी बातचीत हुई। वह संभवतः अगले माह फरवरी में व्हाइट हाउस आएंगे। भारत के साथ हमारे गहरे संबंध हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories