Sun, Mar 8, 2026
22 C
Gurgaon

दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगी

फिरोजाबाद, 26 मई (हि.स.)। थाना नगला सिंघी व एसओजी टीम ने रविवार देर रात्रि दोहरे हत्याकांड के एक हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आराेपित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी में रविवार को पूर्व प्रधान अरविंद यादव एवं उनके पुत्र नितिन की जमीन के विवाद में हुब्बलाल, देवेन्द्र, भोला, रवि, विपन, मनीष, सन्नी व अन्य परिवार के लोगों ने धारदार हथियार, फावड़ा, बल्लम, फरसा आदि से प्रहार हत्या कर दी थी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब अरविंद अपने पुत्र नितिन के साथ खेत जोतने गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ रविवार देर रात्रि सूचना पर टीकरी पुलिस रामपुर रोड पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान मोटर साइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान भोला उर्फ मोहनवीर निवासी ग्राम टीकरी थाना नगला सिंघी के रुप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, मय कारतूस बरामद हुआ है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गांव टीकरी में हुई पिता-पुत्र की हत्या की घटना का वांछित अभियुक्त है। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories