विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज और 15 अगस्त को राजनांदगांव दौरे पर

0
343

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज और कल राजनांदगांव दौरे पर

रायपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज गुरुवार और 15 अगस्त को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे।

आज अपराह्न 3:30 बजे विश्राम गृह दुर्ग से प्रस्थान करने के बाद डॉ. सिंह शाम 4:15 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे। वे शाम 6 बजे त्रिनेत्र कंट्रोल रूम (एसपी ऑफिस राजनांदगांव) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 6:15 बजे कार द्वारा एसपी ऑफिस से प्रस्थान कर 6:30 बजे वापस स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

15 अगस्त को डॉ. रमन सिंह सुबह 8:40 बजे स्पीकर हाउस से कार द्वारा प्रस्थान कर 8:55 बजे शौर्य परेड मैदान, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:10 बजे हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां पौधरोपण एवं गेस्ट हाउस लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 11:45 बजे कार द्वारा स्पीकर हाउस राजनांदगांव लौटेंगे।

इस दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और उद्घाटन कार्यों में भाग लेकर स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को साझा करेंगे। उनका यह दौरा राजनांदगांव जिले में प्रशासनिक गतिविधियों और सार्वजनिक उत्सव को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here