Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

लातूर में ड्रग बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, 17 करोड़ की ड्रग्स जब्त व सात गिरफ्तार

मुंबई, 10 अप्रैल (हि.स.)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई टीम ने लातूर जिले के रोहिना गांव में पतरे की शेड में चल रही ड्रग्स बनाने की एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया। डीआरआई ने छापा के दाैरान वहां 11.36 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में डीआरआई की टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक पुलिसकर्मी शामिल है। डीआरआई टीम छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार डीआरआई टीम ने 8 अप्रैल ड्रग मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद लातूर जिले के रोहिना गांव के एक दूरदराज के पहाड़ी इलाके में पतरे की शेड में ड्रग बनाने की जानकारी मिली थी। इसी

आधार पर पुलिस ने रोहिना गांव में पतरे की शेड में चल रही ड्रग की फैक्टरी पर छापा मारा और सूखे पाउडर के रूप में 8.44 किलोग्राम और तरल रूप में 2.92 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद किया। पतरे की शेड में ही एक पूरी तरह से सुसज्जित प्रयोगशाला सेटअप और दवा के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया गया। इस फैक्टरी को चलाने वाले एक पुलिसकर्मी सहित पांच लाेगाें को मौके से गिरफ्तार किया। इन लाेगाें से पूछताछ के बाद

डीआरआई ने मुंबई में दो अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की। इनमें एक ड्रग वितरक और एक फाइनेंसर है। डीआरआई की टीम ने ड्रग की इस फैक्टरी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी से जब्त मेफेड्रोन की कुल कीमत ब्लैक मार्केट में 17 करोड़ रुपये आंकी गई है। सभी सात व्यक्तियों ने साइकोट्रोपिक पदार्थ के वित्तपोषण, उत्पादन और तस्करी में अपनी भूमिका कबूल की है। आरोपियों पर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories