Wed, Mar 11, 2026
20 C
Gurgaon

बिहार के जयनगर स्थित नेपाल सीमा पर दिखा ड्रोन, सुरक्षा बल चौकस

पटना, 27 मई (हि.स.)। बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर स्थित भारत-नेपाल सीमा के कमला बीओपी क्षेत्र में सोमावार देर रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन देखे जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

नेपाल सीमा के कमला निगरानी और सुरक्षा बिंदु (बीओपी) इलाके में सोमवार रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन उत्तर से पूर्व की तरफ भारतीय क्षेत्र से आकर तुरंत पश्चिम से उत्तर नेपाल की ओर वापस चले गए। ड्रोन देखे जाने की सूचना मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

जयनगर एसएसबी बटालियन 48 वीं के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने जानकारी दी कि जानकी नगर बीओपी के निकट जवानों ने ड्रोन को बीती देर रात वापस जाते देखा है। जिसके बाद एसएसबी जवानों को अलर्ट किया गया है। विवेक ओझा ने बताया कि इसकी सूचना दिल्ली और दरंभगा एयरपोर्ट को दी गई है।

डिप्टी कमांडेंट ओझा ने यह भी बताया कि उड़ान उपकरणों के बारे में नेपाली सुरक्षा बलों से पूछताछ की गई थी, लेकिन नेपाली अधिकारियों ने ऐसे किसी भी प्रयोग से इनकार किया है। ड्रोन की वास्तविक स्थिति और उद्देश्य की जांच अभी भी जारी है। उल्लेखनीय है कि आगामी 29 से 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के दौरे पर रहेंगे। ऐसे में उनके दौरे से ठीक पहले भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी संख्या में ड्रोन की आवाजाही देखी जाना एक गंभीर विषय है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories