Sat, Feb 28, 2026
21 C
Gurgaon

ठियोग में हरियाणा पुलिस की हिरासत से भागा ड्रग तस्कर

शिमला, 6 जनवरी (हि.स.)। शिमला जिले के ठियोग में रविवार देर शाम हरियाणा पुलिस की हिरासत से एक ड्रग तस्कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान पवन पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है। वह हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा का रहने वाला है। आरोपी हरियाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था और हरियाणा पुलिस उसे जांच के सिलसिले में ठियोग लाई थी।

पुलिस के अनुसार यह घटना ठियोग के मतियाना क्षेत्र में घटी। आरोपी पवन ने हरियाणा पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाबी हासिल की। फरार होने के बाद हरियाणा पुलिस ने तत्काल ठियोग थाना को सूचित किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई। ठियोग थाना में बीएनएस की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रविवार को हरियाणा पुलिस आरोपी पवन को लेकर ठियोग के मतियाना क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान पवन ने मौका पाकर पुलिस की पकड़ से भागने का प्रयास किया और वह सफल भी रहा।

पवन हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है और ठियोग व आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई है कि यदि वे किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories