सोनीपत: वाहन चालकों व स्कूली बच्चों के लिए खतरा बने सूखे पेड़

0
354

सोनीपत, 29 मई (हि.स.)। खरखौदा तहसील के सामने शिव चौक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक

विद्यालय के कोने पर सूखे पेड़ खड़े हैं। यह पेड़ पूरी तरह सूखकर खोखले हो चुके हैं।

कभी भी गिर सकते हैं। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। हजारों बच्चे स्कूल आने-जाने

के लिए इसी रास्ते से निकलते हैं।

बारिश और आंधी-तूफान का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में स्कूल

की छुट्टी के समय अगर ये पेड़ गिर गए तो बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। दिन में

बड़ी संख्या में वाहन और पैदल यात्री भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। उन्हें भी खतरा

बना हुआ है।

वन विभाग के अधिकारी भगत सिंह को इस बारे में सूचना दी गई

थी। उन्होंने पेड़ों की ऊंचाई और हालत देखकर उन्हें डैमेज घोषित किया। इन पेड़ों को

हटाने की अनुमति भी ले ली गई है। लेकिन पेड़ों के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है।

इस कारण बिजली निगम से लाइन हटाने और परमिट देने को कहा गया था।

अब तक न तो परमिशन मिली है, न ही पेड़ हटाए गए हैं। इस कारण

खतरा बना हुआ है। ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। राहगीरों और राजकीय संपत्ति को नुकसान

पहुंचा सकते हैं। बिजली निगम के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि वे लाइन शिफ्ट करने और

परमिट देने के लिए तैयार हैं। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी कभी भी मिलकर परमिट ले सकते

हैं। विद्यालय की प्राचार्या नीलम दलाल ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने इस

बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप में सूचना दी है। दो-तीन पेड़ स्कूल

की बाउंड्री के अंदर की ओर भी हैं। ये भी सड़क की तरफ गिर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here