दुर्गापुर गैंगरेप कांड: चौथा आरोपित गिरफ्तार, पांचवे की तलाश जारी

0
408

दुर्गापुर गैंगरेप: चौथा आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 13 अक्टूबर (हि.स.)। दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौथा आरोपी गिरफ्तार किया है। अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। चौथा आरोपी भी स्थानीय निवासी बताया जा रहा है, हालांकि उसका नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

पहले गिरफ्तार आरोपित शेख रियाजुद्दीन, अपू बाउरी और फिरदौस शेख को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने ड्रोन की मदद से कॉलेज के पास झाड़ियों वाले इलाके में छापेमारी कर चौथे आरोपी को पकड़ लिया।

घटना का विवरण

मामला शुक्रवार रात लगभग 9 बजे की है। ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने पुरुष सहपाठी के साथ टहलने निकली थी। स्थानीय युवकों के समूह ने उन्हें घेर लिया और छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने सुरक्षा कारणों से उसे ओडिशा ले जाने का निर्णय लिया है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में अपराध मामलों में “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति लागू है। विपक्षी दलों ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here