डिज़ाइन के ज़रिए राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को मिले वैश्विक मंच-उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

0
154

जयपुर, 30 मई (हि.स.)।उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को इंडिया इंटरनेशनल डिज़ाइन कॉन्क्लेव 2025 (आईआईडीसी 2025) का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिज़ाइनर्स, जयपुर चैप्टर (आईआईडीसी-जेआरसी) द्वारा आरआईसी, झालाना में आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री ने डिज़ाइन इंस्टॉलेशन, क्राफ्ट प्रदर्शनी और कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा-“राजस्थान की कलात्मक परंपरा और डिज़ाइन क्षमता को ऐसे मंचों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुँचाना अत्यंत सराहनीय प्रयास है। डिज़ाइन एक ऐसा माध्यम है जो परंपरा को नवाचार से जोड़ता है।” आईआईडीसी 2025 का उद्देश्य जयपुर और राजस्थान की समृद्ध डिज़ाइन परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। इसमें पैनल चर्चा, वर्कशॉप्स, शिल्प प्रदर्शनियाँ और प्रमुख वक्ताओं के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन डिज़ाइन, नवाचार और परंपरा का संगम है, जो युवा प्रतिभाओं को प्रेरणा देने के साथ-साथ राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here