Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

डॉ. जयशंकर ने राजदूत शर्मा से मिल पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली युवक के प्रति संवेदना जताई

काठमांडू, 26 अप्रैल (हि.स.)। भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा को बुलाकर पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली युवक के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। भारतीय विदेश मंत्रालय में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विभिन्न देशों के राजदूतों से मिलने के क्रम में डॉ. जयशंकर ने नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा से मुलाकात की है।

भारतीय विदेश मंत्रालय में शुक्रवार शाम हुई इस मुलाकात के दौरान जयशंकर ने पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली नागरिक सुदीप न्यौपाने के प्रति दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना जताई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि विदेशमंत्री डॉ. जयशंकर के अनुसार, भारत सरकार न्यौपाने के पीड़ित परिवार को वह सभी सुविधाएं मुहैया कराएगी, जो उस हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों को मिलेंगी।

विदेशमंत्री ने पहलगाम हमले पर नेपाल सरकार के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के तरफ से संवेदना प्रकट करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से फोन कर इस दुख के क्षण में भारत के साथ खड़े होने पर भी धन्यवाद दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories