ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

ईस्ट एन वेस्ट में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई

सहरसा, 3 दिसंबर। स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में भारत के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समूह के चेयरमैन डॉ. रजनीश रंजन, बीएनएमयू की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन और प्राचार्य डॉ. नागेंद्र कुमार झा द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

“सादा जीवन, उच्च विचार”—चेयरमैन

चेयरमैन डॉ. रजनीश रंजन ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर सेनानी थे, जिन्होंने महात्मा गांधी के साथ नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। अंग्रेजी शासन की कई यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्रप्रेम अटूट रहा। उनका सादा जीवन और उच्च विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

“संविधान सभा के प्रेरणा स्तंभ”—मनीषा रंजन

सीनेट सदस्या मनीषा रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रसाद सामाजिक प्रगति और न्यायपूर्ण समाज की परिकल्पना के प्रतीक थे। वे हमेशा मूल अधिकारों और मूल कर्तव्यों को लेकर सजग रहते थे।

“उनके आदर्शों को अपनाना समय की जरूरत”—प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. नागेंद्र झा ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए सभी को डॉ. राजेंद्र प्रसाद के त्याग, समर्पण और ईमानदारी से सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में मां चंद्रिका टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज जहानाबाद के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह, चंद्रगुप्त मौर्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन पटना के चेयरमैन सनी आनंद, प्रमुख प्राध्यापक डॉ. प्रियंका पांडेय, जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories