Wed, Mar 4, 2026
19 C
Gurgaon

फरीदाबाद में पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के घर ईडी की रेड, 15 अधिकारियों की टीम कर रही जांच

हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के फरीदाबाद स्थित सैनिक कॉलोनी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी।

सूत्रों के अनुसार ईडी की 15 से 17 अधिकारियों की टीम पुलिस और पैरा मिलिट्री बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घर के सभी सदस्यों को अंदर ही रहने के निर्देश दिए हैं और फिलहाल संपत्ति, दस्तावेजों और बैंक लेन-देन से जुड़ी जांच की जा रही है।

🔍 किन मामलों की जांच?

ईडी की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी है, लेकिन बताया जा रहा है कि वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

🏛️ राजनीतिक पृष्ठभूमि

महेंद्र प्रताप सिंह हरियाणा की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। वे कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे, हालांकि उन्हें भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर से हार का सामना करना पड़ा था।

उनके पुत्र विजय प्रताप सिंह ने 2024 के विधानसभा चुनाव में बडख़ल सीट से चुनाव लड़ा था।

⚡ कांग्रेस में हलचल

ईडी की इस कार्रवाई के बाद जिला कांग्रेस और राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अब तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories