Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

मप्र के ग्वालियर में ईडी ने पूर्व रजिस्ट्रार अरोरा के घर मारा छापा, पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़े हैं तार

भोपाल/ग्‍वालियर, 17 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरार के सीपी कॉलोनी स्थित पूर्व रजिस्ट्रार के.के. अरोरा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छापा मारा है। ईडी की टीम सुबह करीब 5 बजे अरोरा के घर पहुंची। हालांकि अरोरा पिछले 15 दिन से घर पर नहीं हैं, वे अपने बेटे के पास बेंगलुरु में हैं। अरोरा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के करीबी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, ईडी के अधिकारी घर पर मिले दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

पूर्व रजिस्ट्रार अरोरा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के मौसा और पूर्व डीएसपी मुनीश राजोरिया के दामाद विनय हासवानी के बिजनेस पार्टनर हैं। पिछले दिनों ईडी की कार्रवाई में भोपाल के मेंडोरी स्थित विनय हासवानी के फार्म हाउस से ही 54 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश से लदी कार मिली थी। विनय हासवानी ही 19 दिसंबर 2024 को इनोवा कार को चार से पांच गाड़ियों के काफिले में दो बार मेंडोरी ले गया था। इसके बाद उसके लोग इस कार को लगातार वॉच कर रहे थे। जिस जगह पर गाड़ी जब्त की गई, वहां सिर्फ 3 फॉर्म हाउस हैं। उससे आगे जाने का कोई रास्ता भी नहीं है।

इससे पहले ईडी की भोपाल की टीम ने जबलपुर में सौरभ शर्मा के जीजा रोहित तिवारी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की थी। साथ ही सौरभ के सहयोगी शरद जायसवाल और ग्वालियर में चेतन सिंह गौर के घर-दफ्तर पर भी छापेमारी की। जिसमें 23 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। बताया जा रहा है कि ईडी इस मामले की जांच आयकर विभाग की जांच से अलग हटकर कर रही है। गौरतलब है कि आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां 9 दिन में तीन जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की । जिसमें ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग शामिल हैं। कार्रवाई में 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली। इनमें कार में मिला 54 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories