पाकिस्तान में सिंधु नदी से सटे कराकोरम राजमार्ग पर हादसा, कार खाई में गिरी, परिवार के आठ सदस्यों की मौत

0
554

इस्लामाबाद, 02 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में कल शाम हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की जान चली गई। यह हादसा लोअर कोहिस्तान के मट्टा बंदा इलाके में सिंधु नदी से सटे कराकोरम राजमार्ग पर हुआ।

द न्यूज इंटरनेशनल अखबार के अनुसार, एक कार गिलगित बाल्टिस्तान से पंजाब जा रही थी। चालक के स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो देने से कार राजमार्ग पर एक तीव्र मोड़ के दौरान खाई में गिर गई। पुलिस अधीक्षक तैमूर खान ने बताया कि सभी आठ शवों को बरामद कर लिया गया है। पीड़ितों की पहचान रावलपिंडी के आसिफ इकबाल, उनकी पत्नी मेमोना इकबाल, उनके चार बच्चों और दो रिश्तेदारों आयशा सिद्दीकी और बुशरा वसीम के रूप में हुई है। खान ने कहा कि कराकोरम राजमार्ग पर ऊपरी और निचले क्षेत्र में कई खतरनाक मोड़ हैं। यहां आमतौर हादसे होते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here