Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

कोरबा : हाथियों का आतंक, चार घरों को तोड़ा, धान भी खाया

कोरबा, 9 अप्रैल (हि.स.)। जिले के तीन गांवों में एक दंतैल हाथी ने मंगलवार रात को उत्पात मचाया। कटघोरा वन मंडल केंदई रेंज के फुलसर, रोदे और कोदवारी गांव में हाथी ने 4 मकानों को तोड़ दिया और घरों में रखा धान भी खा गया। क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड मौजूद है, लेकिन एक दंतैल हाथी अलग होकर गांवों में उत्पात मचा रहा है।

फुलसर गांव में धनराज सिंह के घर में रात को हाथी ने हमला किया। मिट्टी की दीवार तोड़कर घर में घुस आया। परिवार ने किसी तरह घर में मौजूद एक बीमार महिला को बचाया। हाथी ने वहां से एक बोरी धान खा लिया। इसके बाद हाथी पोड़ी खुर्द के खड़पड़ी पारा पहुंचा, जहां इतवार साय धनुवार, बुदेश्वरी बाई धनुवार और अमरलाल के मकान तोड़ दिए। तीनों परिवारों ने भागकर अपनी जान बचाई।

रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि, हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल जाने से रोका जा रहा है। साथ ही हाथियों को न छेड़ने की हिदायत दी जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब कोरबा में हाथियों ने आतंक मचाया हो। करतला फॉरेस्ट रेंज में दंतैल हाथी लगभग 7-8 दिन से विचरण कर रहा है, जो कभी किसी की बाड़ी तो कभी किसी की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories