एलन मस्क कर सकते हैं नई राजनीतिक पार्टी की शुरुआत, ‘अमेरिका पार्टी’ नाम की चर्चा

0
315

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेक उद्यमी एलन मस्क अब राजनीति में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संबंधों में खटास आने के बाद मस्क ने संकेत दिए हैं कि वह अपनी नई राजनीतिक पार्टी शुरू कर सकते हैं।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोल शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने 22 करोड़ फॉलोवर्स से पूछा — “क्या अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी का समय आ गया है?” इस पोल में करीब 80% लोगों ने इस विचार का समर्थन किया।

मस्क ने बाद में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “यह मेरा भाग्य है।” इसके अलावा एक फॉलोवर के सुझाव का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इस नई पार्टी का नाम “America Party” रखा जा सकता है।

हालांकि अभी तक मस्क ने आधिकारिक तौर पर किसी पार्टी की घोषणा नहीं की है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि वह डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव को चुनौती देने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ट्रंप द्वारा की गई आलोचनाओं के जवाब में मस्क ने यह कदम उठाया है, जिससे यह साफ होता है कि दोनों के बीच राजनीतिक दूरियां काफी बढ़ चुकी हैं।

अगर मस्क राजनीतिक पार्टी बनाते हैं तो यह अमेरिकी राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ हो सकता है, क्योंकि इससे दो-पार्टी सिस्टम को चुनौती मिल सकती है और स्वतंत्र मतदाताओं को नया विकल्प भी।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एलन मस्क वास्तव में इस विचार को आगे बढ़ाते हैं या यह केवल एक रणनीतिक परीक्षण भर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here