Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

ग्वालियर में आज रोजगार मेले का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

ग्वालियर, 26 अप्रैल (हि.स.)। रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने संबंधी प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा निश्चित अंतराल पर विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में ग्वालियर में आज (शनिवार को) राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, मेला ग्राउंड के पास नए प्रशासनिक ब्लॉक में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा चयनित लगभग 300 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। साथ ही केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सिंधिया इस अवसर पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रात: 10.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचकर रोजगार मेला में शामिल होंगे। इसके बाद यहाँ से विमानतल जाएंगे और लगभग 12.45 बजे वायुमार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories