Fri, Feb 27, 2026
19 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ जारी

बीजापुर, 20 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों के कोर सरहदी इलाके बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले से सुरक्षाबलाें के जवानाें काे एक दिन पहले बुधवार काे अभियान पर रवाना किया गया था। आजर सुबह जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की खबर है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। इसके खत्म होने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने कहा कि हिरोली से जवान निकले हैं। मुठभेड़ चल रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories