Wed, Feb 25, 2026
19 C
Gurgaon

माधव टाइगर रिजर्व में नए बाघ की एंट्री, संख्या हुई सात

माधव टाइगर रिजर्व में सुबह तड़के छोड़ा गया बांधवगढ़ से रेस्क्यू कर लाया पांच साल का नर बाघ

शिवपुरी, 3 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित करने के बाद से यहां टाइगर लाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाए गए एक नर बाघ काे माधव टाइगर रिजर्व में गुरुवार सुबह 5 बजे छाेड़ा गया है।इस बाघ की उम्र लगभग पांच साल है। जिसे बुधवार को बांधवगढ़ में रेस्क्यू किया था। चूंकि कुछ दिन पूर्व ही मादा बाघ भी इसी माधव रिजर्व क्षेत्र में छोड़ी गई थी और अब नर टाइगर आने से उनकी जोड़ी बनेगी। इसके साथ ही माधव नेशनल पार्क में अब टाइगरों की संख्या सात हो गई है।

इस बाघ को सेलिंग क्लब क्षेत्र में छोड़ा गया। इसी स्थान पर 10 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पन्ना से लाई गई एक बाघिन को छोड़ा गया था। रिलीज के दौरान शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, सीसीएफ उत्तम शर्मा, डीएफओ प्रियांशी सिंह और नेशनल पार्क का अमला मौजूद रहा।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2025 में माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला था। 27 साल बाद यहां बाघों की बसाहट शुरू हुई है। इससे शिवपुरी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही वन्यजीव संरक्षण में भी मदद मिलेगा। बाघों की मौजूदगी से पर्यटकों में उत्साह है और वन विभाग भी इस उपलब्धि से प्रसन्न है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories