धरती पर धर्म स्थापना के प्रेरणास्रोत भगवान परशुराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री

0
250

गुवाहाटी, 29 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर धर्म स्थापना, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और जीवन में अनुशासन व निष्ठा का जो संदेश भगवान परशुराम ने दिया, वही आज भी हमारी चेतना को जागृत करता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमारे जीवन में सदाचार और शौर्य की भावना को सदैव जीवित रखते हैं। उन्होंने सभी लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में नैतिकता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

डॉ. सरमा ने परशुराम जयंती की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here