Sat, Feb 14, 2026
14 C
Gurgaon

इटावा में भाई ने बहन और भांजी को गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

इटावा, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत महेरा चुंगी स्थित रिटायर्ड सीएमओ के घर में प्रॉपर्टी के विवाद के चलते एक भाई ने शादीशुदा बहन और मासूम भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

रिटायर्ड सीएमओ डॉक्टर लवकुश चौहान ने बताया कि उनकी पत्नी के निधन के बाद उनकी शादीशुदा बेटी पिछले तीन साल से उनके पास रहकर उनका ख्याल रख रही थी। इसी बीच उन्होंने अपनी 20 बीघा जमीन और एक मकान अपनी बेटी के नाम कर दिया था, जिससे नाराज उनके बेटे हर्षवर्धन ने रविवार देर रात अपनी बहन ज्योति चौहान और चार वर्षीय भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत महेरा चुंगी के पास रिटायर्ड सीएमओ डॉक्टर एल.एस. चौहान के घर में उनके बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने सम्पत्ति के विवाद को लेकर अपनी बहन ज्योति और चार वर्षीय मासूम भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories