फोन टैपिंग के आरोप कर रहे भाजपा की सच्चाई उजागर : गहलोत

0
489

जयपुर, 7 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के समय फोन टेपिंग के मुद्दे पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से भाजपा सरकार पर लगाए गए फोन टेपिंग के मसले पर सच्चाई सदन और आम जनता के सम्मुख रखने का आग्रह किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि हमारी सरकार के समय मैंने सदन के पटल पर कहा था कि किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक का टेलिफोन सर्विलांस पर नहीं लिया गया और न ही लिया जाएगा। परन्तु, भाजपा सरकार पर अपने ही कैबिनेट मंत्री द्वारा फोन टैपिंग के आरोप लगाना भाजपा की सच्चाई उजागर करता है।

उन्होंने लिखा कि यह मामला बहुत गंभीर प्रकृति का है क्योंकि आरोप राजनीतिक लाभ के लिए किसी विपक्षी नेता ने नहीं बल्कि सरकार के कैबिनेट मंत्री ने लगाए हैं। इनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here