Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

पूर्व विधायक किशनाराम नाई का निधन

बीकानेर, 8 अप्रैल (हि.स.)। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता किशनाराम नाई का सोमवार देर रात 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 2 बजे कालू रोड स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किशनाराम नाई के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक संघर्षशील, कर्मठ और जमीनी नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और संगठन निर्माण को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

किशनाराम नाई तीन बार विधायक रहे और दो जिलों—चूरू और बीकानेर में भाजपा के देहात अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। वे पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के नजदीकी माने जाते थे। वर्ष 1990 में कुंभाराम आर्य को हराकर वे पहली बार विधानसभा पहुंचे और राजनीतिक पहचान बनाई। वर्ष 1993 में शेखावत सरकार पर संकट के समय उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

एक जनवरी 1935 को जन्मे नाई ने 1956 में नगर पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। वे पार्षद, नगर उपाध्यक्ष और सभापति भी बने। आगे चलकर विधायक मोहनलाल शर्मा के सहयोगी बने और उनके साथ जयपुर आने-जाने के दौरान भैरोंसिंह शेखावत से संपर्क में आए।

1980 में भाजपा के गठन के बाद शेखावत ने उन्हें चूरू जिले की संगठनात्मक जिम्मेदारी दी। वे पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे और विभिन्न पदों पर रहते हुए भाजपा को मज़बूत करते रहे। वे प्रदेश मंत्री, लोकसभा व विधानसभा चुनावों के प्रभारी और 14 वर्षों तक पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। पार्टी से कई बार टिकट नहीं मिलने के बावजूद वे हमेशा कांग्रेस विरोधी राजनीति में सक्रिय बने रहे। उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories