Sun, Feb 22, 2026
26 C
Gurgaon

बीकानेर के कोलायत से विदेशों तक चाइना क्ले आदि का निर्यात कॉनकॉर के माध्यम से

बीकानेर, 6 फ़रवरी (हि.स.)। बीकानेर रेल मंडल की कोलायत साइडिंग से निर्यात का शुभारंभ किया गया है। अब कोलायत से विदेशों तक चाइना क्ले आदि का निर्यात कॉनकॉर (कंटेनर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड) के माध्यम से किया जा सकेगा। महाप्रबंधक कॉनकॉर, विजय सिंह मीणा एवं मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर डॉ. आशीष कुमार के संयुक्त निर्देशन में कोलायत साइडिंग पर निर्यात का शुभारंभ किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीकानेर भूपेश यादव के अनुसार इस (कोलायत) साइडिंग से 90 कंटेनर चाइना क्ले से भरकर आज एनएफआर के कटिहार मंडल (इंडियन कस्टम यार्ड)को रवाना किये गए हैं। प्रत्येक रैक में लगभग 67 टन माल का लदान किया गया है। कोलायत साइडिंग से 90 कंटेनर चाइना क्ले से भरकर हर माह लगभग 7 गाड़ियां निर्यात की जाएंगी। चाइना क्ले के निर्यात से बीकानेर रेल मंडल का राजस्व बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि चाइना क्ले भवन निर्माण, टाइल्स एवं चीनी मिट्टी से बर्तन आदि को बनाने में प्रयुक्त होती है। उपरोक्त निर्यात की शुभारंभ में महाप्रबंधक (कॉनकॉर) विजय मीणा, मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश सहित रेलवे के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories