Sun, Feb 15, 2026
19 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के लिए व्यापक चिकित्सा व्यवस्था

भोपाल, 31 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आज (शनिवार को) राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में जनसामान्य के लिए स्वास्थ्य एवं आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान में 10 बिस्तरीय क्लीनिक बनाया गया है, जिसमें आकस्मिक परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार देकर मरीज को शीघ्र ही रेफरल करने की व्यवस्था की गई है। यहां पर 150 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिनमें से 80 प्रतिशत महिलाएं हैं। कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर भी महिला अधिकारियों को बनाया गया है। सम्मेलन को देखते हुए सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सीएमएचओ कार्यालय भोपाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करते हुए शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं को निर्धारित समय पर खुले रहने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर 108 एंबुलेंस वाहनों की तैनाती की गई है। लगभग 40 एम्बुलेंसेज विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में बसों की आवाजाही को देखते हुए भोपाल पहुंचने के सभी राजमार्गों पर भी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है जो मिनिमम रिस्पांस टाइम में सेवाएं देंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तिवारी ने बताया कि वीवीआईपी ड्यूटी, एयरपोर्ट, हेलीपेड इत्यादि के अतिरिक्त जनसामान्य के लिए सभी चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की कमान महिला चिकित्सकों एवं महिला स्वास्थ्य कर्मियों के हाथों में रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories