Fri, Mar 20, 2026
16 C
Gurgaon

मप्र विधानसभा में फाग महोत्सव, सीएम-मंत्रियों के साथ विपक्ष विधायक भी थिरके

भोपाल, 21 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार देर शाम विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के साथ फूलों से होली खेली। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाना गया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल समेत अन्य मंत्री और पक्ष-विपक्ष के विधायक जमकर थिरकें। सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने तो मुख्यमंत्री के हाथ पकड़कर उनके साथ डांस किया। मुख्यमंत्री ने विजयवर्गीय के साथ गोविंदा आला रे गाना भी गाया।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मानसरोवर सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं गाता तब हूं जब सामने कोई नाचता है। अब फ्रंट लाइन के लोगों को तय करना पड़ेगा कि मैं गाऊं या नहीं? मैं कोई छोटा-मोटा गायक तो हूं नहीं। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं को विजयवर्गीय ने मंच पर बुलाया। इसके बाद विजयवर्गीय ने देशभक्ति गीत गाया- दिलवर के लिए दिलदार हैं हम, दुश्मन के लिए तलवार हैं हम, मैदान में अगर हम डट जाएं, मुश्किल है कि पीछे हट जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ गोविंदा आला रे आला, जरा मटकी संभाल बृजवाला गाया। राधे-राधे जपो चलो आएंगे बिहारी गाने की धुन पर विधायक और मंत्री थिरकते नजर आए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories