हरिद्वार में नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी गई! तीन गिरफ्तार

0
343

हरिद्वार में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

रुड़की के रामनगर में एक मकान पर नकली दवाओं की फैक्ट्री मिलने से हड़कंप मच गया।

STF की सटीक कार्रवाई

एसटीएफ देहरादून को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में नकली दवाएं बनाई जा रही हैं।

मौके से क्या बरामद हुआ

छापे में 16,000 से ज्यादा नकली इंजेक्शन और 300 किलो कच्चा माल जब्त हुआ।

कौन-कौन गिरफ्तार हुआ

लोकेश गुलाटी, नरेश कुमार और मोहतरम अली को मौके से हिरासत में लिया गया।

कहां-कहां होती थी सप्लाई

इन दवाओं की सप्लाई पूरे उत्तराखंड और आसपास के जिलों में की जा रही थी।

लंबे समय से चल रहा था धंधा

तीनों आरोपी लंबे समय से नकली दवाओं की फैक्ट्री चला रहे थे और बाजार में बेच रहे थे।

ड्रग्स विभाग की सतर्कता

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की टीम भी छापे में शामिल रही और कार्रवाई देर रात तक चली।

जांच के लिए नमूने भेजे

जब्त दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि कंपनियों की पुष्टि हो सके।

जनता के लिए खतरा

इस तरह की दवाएं लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं।

आगे क्या होगा

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here