Mon, Feb 9, 2026
25 C
Gurgaon

‘मैंने भी पिया था मूत्र…’, परेश रावल के बाद ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल का खुलासा

अभिनेता परेश रावल ने कुछ दिन पहले एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया कि उन्होंने एक चोट से उबरने के लिए स्व मूत्र पिया था, तो यह बयान हर किसी को चौंका गया। अब इस विषय पर बॉलीवुड की फिल्म ‘आशिकी’ फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने एक खुलासा किया है कि उन्होंने भी स्वमूत्र को अपनाया है।

अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मूत्र चिकित्सा यानी यूरीन थैरेपी को न केवल अपनाया है, बल्कि इससे उन्हें कई स्वास्थ्य लाभ भी मिले हैं। अनु ने कहा, “बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। यह जागरूकता की कमी का परिणाम है। पेशाब पीने को योग में ‘अमरोली मुद्रा’ कहा गया है। मैंने खुद इसका अध्ययन किया है और इसके साथ प्रयोग भी किया है। हर किसी को इसका गहराई से अध्ययन करना चाहिए।”

अनु अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने खुद इस प्रक्रिया को अपनाया है और हम सभी ने इसे आजमाया है। यह एक बेहद जरूरी और प्रभावशाली अभ्यास है। एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि मूत्र की पूरी धार नहीं पी जाती। इसमें से केवल बीच का हिस्सा लिया जाता है, जिसे ‘अमृत’ माना जाता है।”

अनु ने बताया कि यह उपाय त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मदद करता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा, “मैंने खुद इस उपाय के सकारात्मक प्रभावों को महसूस किया है।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है, खासकर योग और प्राचीन भारतीय उपचार पद्धतियों में रुचि रखने वालों के बीच। इससे पहले अभिनेता परेश रावल ने भी एक इंटरव्यू में इस किस्से को विस्तार से शेयर किया था। उन्होंने कहा, जब मैं नानावटी अस्पताल में भर्ती था, तब वीरू देवगन मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने मेरी चोट के बारे में पूरी जानकारी ली। सारी बात सुनने के बाद उन्होंने मुझे एक अनोखी सलाह दी। वीरू ने कहा कि सुबह उठते ही अपना पेशाब पी लेना चाहिए। इससे दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने मुझे शराब, चिकन और तंबाकू जैसी चीजें तुरंत छोड़ने की भी सलाह दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories