फारबिसगंज पुलिस ने एएलटीएफ के साथ 10 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

0
240

अररिया, 11 अक्टूबर (हि.स.)। फारबिसगंज थाना पुलिस ने एंटी लीकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) की टीम के साथ भागकोहलिया वार्ड नंबर 3 में मंटू भगत के घर छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मंटू भगत पिता जयश्री भगत अपने घर से शराब बेचता है और शराबियों को घर में बैठाकर शराब पिलाता है। सूचना मिलने पर पुलिस और एएलटीएफ ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मंटू भगत और वार्ड नंबर 5 के मोबारक पिता मो. कलामुद्दीन को शराब पीते हुए पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने मंटू भगत के घर के अलग-अलग स्थानों से 10 लीटर देशी शराब बरामद की। फारबिसगंज थाना के थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here