फरीदाबाद में बाटा फ्लाईओवर के नीचे भीषण आग, 15 से ज्यादा खोखे और दुकानें जलकर राख

0
163

15 से ज्यादा खोखे और दुकानें जलकर राख

हरियाणा के Faridabad में मंगलवार सुबह Bata Railway Flyover के नीचे लगी भीषण आग में करीब 15 से अधिक खोखे और छोटी दुकानें जलकर राख हो गईं।

आग इतनी तेजी से फैली कि लकड़ी के बने तख्त और खोखे कुछ ही देर में जलकर खाक हो गए।

सुबह मिली आग लगने की सूचना

दुकानदारों के अनुसार रात को सभी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे।
सुबह रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों ने सबसे पहले आग लगने की सूचना आसपास के लोगों को दी।

जब दुकानदार मौके पर पहुंचे तो आग की तेज लपटें उठ रही थीं और एक के बाद एक खोखे जलते जा रहे थे।

लाखों रुपये का नुकसान

आग में कई दुकानदारों का सामान जल गया।
यहां चप्पल, जूते, कपड़े, बर्तन और सब्जियां बेचने वाले छोटे दुकानदार रोजी-रोटी चलाते थे।

दुकानदार सीमा की चप्पल और मेकअप की दुकान, मीना की सिंगार की दुकान, रेखा की कपड़ों की दुकान और शकील की जूते-चप्पलों की दुकान पूरी तरह जल गई।

दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायर ऑफिसर Jitender ने बताया कि आग में 15 से 25 छोटी दुकानें जलकर नष्ट हो गई हैं।

आग लगने के कारणों की जांच

दुकानदारों का कहना है कि आग अपने आप नहीं लगी, बल्कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here