Tue, Feb 17, 2026
26 C
Gurgaon

फरीदाबाद : कैंटर में लगी आग, चालक व परिचालक ने कूदकर बचाई जान

फरीदाबाद, 18 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीती रात लोहे के स्क्रैप से भरे कैंटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कैंटर में पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैंटर के अगले टायर से जैसे ही आग की शुरुआत हुई। ड्राइवर और उसके साथी ने तुरंत कैंटर को रोककर बाहर कूद गए। दोनों ने मौके पर आग को बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ ही देर में आग इतनी फैल गई कि आग को बुझाना मुश्किल हो गया। जानकारी के मुताबिक कैंटर में लोहे का स्क्रैप भरा हुआ था। आईएमटी फरीदाबाद से लोहे का स्क्रैप लेकर कैंटर बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था। लेकिन जैसे ही कैंटर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैसे ही कैंटर बल्लभगढ़ कट से आगे बढ़ा वैसे ही कैंटर के अगले टायर से चिंगारी निकली और कैंटर में आग लग गई। कैंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड विभाग को सूचना दी। जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। लेकिन फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी तुषारकांत ने बताया कि कैंटर डीजल का है। कैंटर में अचानक से कैसे आग लगी, इसके बारे में अभी पूरी तरह से सही जानकारी नहीं मिली है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories