फरीदाबाद : अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता बाप-बेटा गिरफ्तार

फरीदाबाद, 16 मई (हि.स.)। अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दाेनाें काे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से पांच देसी कट्टा बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर यूपी के जिला हरदोई के रहने वाले निर्भय कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपित निर्भय कुमार से पांच देसी कट्टा हथियार बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस इन हथियारों की सप्लाई करने वालों की तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मामले की जांच करते हुए देसी कट्टा की सप्लाई करने वाले के आराेप में राजकुमार (60) और उसका बेटा मोहित (24) को यूपी के बलिया से गिरफ्तार किया है। आराेप है कि दोनों ने किसी अन्य व्यक्ति से लेकर अवैध हथियार निर्भय को दिए थे। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपित मोहित बीए पास है और बच्चों को ट्यूशन देता था। दोनों पैसे की लालच में इस काम को कर रहे थे। पुलिस ने आरोपिताें को कोर्ट में पेश किया, जहां से दाेनाें काे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories