Tue, Mar 10, 2026
25 C
Gurgaon

फरीदाबाद : निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, 3 जून (हि.स.)। इंस्टाग्राम पर पैसे निवेश का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में गांव दयालपुर, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके बेटे के पास इंस्टाग्राम पर पैसे निवेश करने के लिए मैसेज आया और ठगों ने उसे अच्छा लाभ कमाने बारे बताया। ठगों ने उसे 18 सौ रुपए के निवेश के बदले 58 सौ रुपए देने की बात कही जिससे शिकायतकर्ता लालच में आ गया। जिसके बाद ठगों उसे और निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। बाद वो निवेश करता चला गया और ऐसे करके ठगों ने उससे दो लाख 53 हजार 634 रूपए ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लबगढ़ में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी महेश गोलम निवासी जनता नगर, चैम्बुर मुंबई को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महेश ने किसी और के नाम से फर्जी खाता इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक में खुलवा रखा था, जिस खाता में ठगी के पैसे आते थे और उस खाता को वो खुद ऑपरेट करता था। खाता में आये पैसों से फोन ऑर्डर करते थे और फिर उनको बेच देते थे। महेश बी टेक की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार करके लाया जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories