शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच नहीं करेंगे किसान

केंद्र से चंडीगढ़ के बजाए दिल्ली में जल्द बैठक की मांग

चंडीगढ़, 20 जनवरी (हि.स.)। पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान अब मंगलवार को दिल्ली में कूच नहीं करेंगे। किसानों ने केंद्र सरकार से बैठक के लिए मिले न्यौते के बाद अपने कूच का फैसला टाल दिया है। उनके इस फैसले से यह साफ हो गया है कि अब किसान केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच पर आ सकते हैं।

किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने सोमवार को शंभू बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिलहाल दिल्ली कूच का फैसला टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 14 फरवरी से पहले बैठक करे। ये बैठक चंडीगढ़ की बजाए दिल्ली में होनी चाहिए।

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज पंजाब-हरियाणा समेत देशभर में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के आवास का घेराव करने का ऐलान किया था। केंद्र से बातचीत का न्याैता मिलने के बाद एसकेएम ने कहा कि सभी किसान घेराव करने की बजाय ई-मेल के जरिए सांसदों को मांगों का ज्ञापन भेजें। 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे।

एसकेएम नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा था कि सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक संदेश भेजने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों से जल्द बातचीत शुरू हो सके। केंद्र सरकार की और से 14 फरवरी को बातचीत का प्रस्ताव आने के बाद भी डल्लेवाल ने साफ कर दिया है कि वे एमएसपी पर गारंटी कानून लागू न होने तक कुछ नहीं खाएंगे

और उनका अनशन जारी रहेगा। इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 56वें दिन भी जारी रहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories