प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने से किसान परेशान

0
354

प्रयागराज, 13 अप्रैल (हि.स.)। मौसम में अचानक बदलाव होने से तेज हवाओं के साथ प्रयागराज में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। हवा की तेज गति से किसान फसल खराब होने की आशंका से परेशान हो गए हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर मौसम वैज्ञानिक डॉ एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में रविवार भोर में तेज गति वाली हवा चली और प्रयागराज शहर सहित जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हवा भी चल रही है। हवा की गति तेज होने की वजह से किसान परेशान हैं। अभी बहुत से किसानों को गेहूं की मड़ाई करनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here