Sat, Feb 14, 2026
15 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जीवनसाथी बने 469 जोड़े, प्रशासन ने किया भव्य आयोजन

एक साथ बंधे 469 नवविवाहित जोड़े

फर्रुखाबाद में बुधवार को कमालगंज थाना क्षेत्र के नाला बघार पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। इस विशाल समारोह में 469 जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इनमें 8 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी द्वारा इस्लामिक रीति-रिवाज से कराया गया।

प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये का व्यय, 60 हजार डीबीटी

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूरे कार्यक्रम पर 14 करोड़ 87 लाख रुपये का व्यय हुआ।
प्रति जोड़ा कुल 1 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई, जिसमें से 60 हजार रुपये सीधे वधू के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे गए हैं।

डीएम ने किया दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ

सामूहिक विवाह का शुभारंभ डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दीप जलाकर किया। भारी संख्या में वर–वधू के परिजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने भोजन, मंच, व्यवस्था और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में पहुंचे परिवारों ने आयोजन की गुणवत्ता की सराहना की।

भावुक हुई विदाई

विवाह संस्कार के उपरांत कन्याओं की बिदाई भावुक क्षणों के साथ हुई। बैंड पर “बाबुल की दुआएं लेती जा…” की धुन सुनी गई तो कई परिजन अपने आँसू रोक नहीं सके।

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा—
“कन्या विदाई हमेशा भावुक होती है। सीता की विदाई के समय राजा जनक भी खुद को रोक न सके थे। तुलसीदास ने लिखा है— ‘सीतहि देखि धीरता भागी…’।”
उनकी यह बात सुनकर उपस्थित कई माताओं–पिताओं की आंखें नम हो गईं।

सभी जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories